1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना से निपटने के लिए वीवो देगा एक लाख मास्क, MG मोटर ने भी किया मदद का ऐलान

कोरोना से निपटने के लिए वीवो देगा एक लाख मास्क, MG मोटर ने भी किया मदद का ऐलान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 25, 2020 07:11 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 07:11 pm IST

सरकार ने इसी हफ्ते कोरोना के लिए खर्च की जा रही मदद को CSR का हिस्सा मानने पर मंजूरी दी है

corona crisis- India TV Hindi
corona crisis

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लिए कंपनियों की ओर से की जाने वाली मदद को ‘कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व’ यानि सीएसआर के दायरे में लाने के बाद कंपनियों का इस संकट से निपटने के लिए आगे आना जारी है। इसी क्रम में बुधवार को वीवो ने जहां एक लाख मास्क देने की पेशकश की है। वहीं एमजी मोटर ने हरियाणा के गुरुग्राम और गुजरात के हलोल के सरकारी अस्पतालों को दो करोड़ रुपये का अनुदान देने की घोषणा की है।

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा था कि कंपनियां अपने सीएसआर कोष का पैसा कोरोना वायरस से निपटने पर खर्च कर सकती है। कंपनी अधिनियम 2013 के अनुसार कंपनियां को अपने मुनाफे का एक निश्चित प्रतिशत सीएसआर पर खर्च करना होता है। वीवो इंडिया ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र सरकार को एक लाख चिकित्सा मास्क के साथ 5,000 एन-95 मास्क देने की घोषणा की है।

इस बीच एमजी मोटर ने बुधवार को एक बयान कहा कि कंपनी गुरुग्राम और हलोल में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों को दो करोड़ रुपये का अनुदान देगी कंपनी ने कहा कि इसमें एक करोड़ रुपये का अनुदान कंपनी खुद से देगी। जबकि एक करोड़ रुपये उसके देशभर के करीब 5,000 कर्मचारी आपस में संग्रह करके देंगे। इससे पहले हीरो समूह कोरोना वायरस से निपटने के लिए अलग से 100 करोड़ रुपये की आकस्मिक निधि बनाने की घोषणा कर चुका है। जबकि कई अन्य कंपनियां भी इसमें मदद के लिए आगे आ चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा