1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फर्जी खबरों पर लगाम के लिये WhatsApp की टीवी पर विज्ञापन की तैयारी

फर्जी खबरों पर लगाम के लिये WhatsApp की टीवी पर विज्ञापन की तैयारी

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 03, 2018 01:33 pm IST,  Updated : Dec 03, 2018 01:33 pm IST

विज्ञापन टेलीविजन, फेसबुक और यूट्यूब पर नौ भाषाओं में उपलब्ध होंगे तथा इनकी WhatsApp के उपयोक्ताओं के बीच व्यापक पहुंच होगी

WhatsApp to roll TV campaign to tackle fake news - India TV Hindi
WhatsApp to roll TV campaign to tackle fake news 

नई दिल्ली। WhatsApp ने अगले साल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्लेटफॉर्म के जरिये फर्जी खबरों के प्रसार को रोकने के लिये रेडियो के बाद अब टेलीविजन पर विज्ञापन प्रसारित करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने भारत में अपने उपयोक्ताओं के ऊपर सघन शोध किया और फिर उनके अनुभवों के आधार पर तीन टीवी विज्ञापन तैयार किये हैं। 

कंपनी ने कहा, ‘‘तीनों विज्ञापन टेलीविजन, फेसबुक और यूट्यूब पर नौ भाषाओं में उपलब्ध होंगे तथा इनकी WhatsApp के उपयोक्ताओं के बीच व्यापक पहुंच होगी। इनका प्रसारण राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव से पहले ही शुरू हो जाएगा।’’ ये विज्ञापन अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, कन्नड़, तेलुगु, असमिया, गुजराती, मराठी और मलयालम में उपलब्ध होंगे। ये 60 सेकंड लंबी फिल्म के रूप में होंगे। 

कंपनी ने कहा कि इन विज्ञापनों को खबरिया और सिनेमाई चैनलों के साथ कई चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। बाद में इन्हें ऑनलाइन और प्रिंट के विज्ञापन के जरिये भी प्रसारित किया जाएगा। कंपनी ने फर्जी खबरों पर लगाम कसने के लिये अगस्त में रेडियो के जरिये मुहिम की शुरुआत की थी। कंपनी को फर्जी खबरों को लेकर सरकार के कड़े रुख का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा