1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. किसानों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा में 500 केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हुई

किसानों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा में 500 केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू हुई

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 02, 2021 11:37 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 11:37 pm IST

हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में करीब 500 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीदारी शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि इस बार राजय में करीब 80 लाख टन गेहूं खरीद होने का अनुमान है।

Wheat procurement started at 500 centers in Haryana- India TV Hindi
Wheat procurement started at 500 centers in Haryana Image Source : PIXABAY

चंडीगढ़: हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में करीब 500 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीदारी शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि इस बार राजय में करीब 80 लाख टन गेहूं खरीद होने का अनुमान है। मंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसानों को 72 घंटे में भुगतान नहीं होता है, उनकी सरकार बकायरा राशि पर 9 प्रतिशत ब्याज देगी। गुरुग्राम-फरीदाबाद सड़क पर गुरुग्राम जिले के बंधवारी गांव के समीप चार लेन के पुल के उद्घाटन के मौके पर चौटाला ने यह बात कही। 

हिसार मामले से जुड़े एक सवाल के जवाब में चौटाला ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को विरोध का अधिकार है। उल्लेखनीय है कि किसानों ने बृहस्पतिवार को हिसार हवाईअड्डे पर चौटाला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र के नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि गेहूं और सरसों की उनकी पूरी उपज को राज्य सरकार खरीदेगी तथा इसके लिये व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गयी है।

चौटाला ने यह भी कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोविड-19 महामारी के दौरान किसानों को अपनी उपज बेचने को लेकर किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि वह पूरी खरीद प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं। चौटाला ने यह भी कहा कि खरीद प्रक्रिया में अगर कोई अनियमितताएं पायी जाती हैं, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा