1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना संकट से कारोबार पर बुरा असर, कर्मचारियों ने खुद की अपने वेतन में कटौती: Zomato

कोरोना संकट से कारोबार पर बुरा असर, कर्मचारियों ने खुद की अपने वेतन में कटौती: Zomato

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 25, 2020 09:16 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 09:20 pm IST

कंपनी ने अपने कारोबारी साझेदारों की मदद के लिए कई कदमों का ऐलान किया है।

Zomoto Crisis- India TV Hindi
Zomoto Crisis Image Source : FILE

नई दिल्ली। कोरोना संकट से निपटने के लिए फूड डिलिवरी कंपनी Zomato ने अपने डिलिवरी पर्सन औऱ रेस्टोरेंट पार्टनर की मदद के लिए कई कदमों का ऐलान किया है। कंपनी के सीईओ दीपेंदर गोयल के मुताबिक कंपनी का कैश फ्लो बचाने के लिए कर्मचारियों ने खुद ही आगे बढ़कर अपनी सैलरी में कटौती का प्रस्ताव किया है। वहीं कंपनी के मुताबिक वो डिलिवरी पार्टनर फंड में भी रकम दे रहे हैं। जिससे कंपनी के साथ जुड़े कारोबारियों और लोगों के इस मुश्किल वक्त में मदद की जा सकेगी। कंपनी ने साथ ही गरीबों को खाना खिलाने की पहल का भी ऐलान किया है।

कंपनी ने इसके साथ ही अपने कारोबारी पार्टनर, फूड डिलिवरी रेस्टोरेंट पार्टनर को रोजमर्रा के कामकाज के लिए कर्ज के रूप में मदद देने का भी ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक उनके ये पार्टनर मौजूदा परिस्थितियों में काफी नुकसान उठा रहे हैं।  

सीईओ ने साफ कहा कि फिलहाल कारोबार के लिए काफी मुश्किल की घड़ी है। वो लगातार अथॉरिटी और सरकार से फूड डिलिवरी को लेकर बात कर रहे हैं। उनके मुताबिक फूड डिलिवरी को लेकर जो संदेह है उन्हे दूर करने की कोशिश की जा रही है। कंपनी ने पहले ही बताया था कि वायरस से संक्रमण के डर की वजह से लोगो ने बाहर खाना लगभग बंद कर दिया है, इससे रेस्टोरेंट से लेकर फूड डिलिवरी कारोबार पूरी तरह से ठप पड़ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा