1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सावधान: आपकी फ्लाइट नंबर '9' या '9I' से शुरू है, तो तुरंत करें एयर इंडिया से संपर्क

सावधान: आपकी फ्लाइट नंबर '9' या '9I' से शुरू है, तो तुरंत करें एयर इंडिया से संपर्क

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 15, 2022 01:43 pm IST,  Updated : Apr 15, 2022 01:43 pm IST

एयर इंडिया ने ये भी बताया है कि 15 अप्रैल से कंपनी एलायंस एयर से संबंधित बुकिंग और कामकाज को हैंडल नहीं करेगी।

Air India- India TV Hindi
Air India Image Source : FILE

टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए अलर्ट भेजा है। यदि आपकी टिकट पर 4-डिजिट वाले फ्लाइट नंबर की शुरुआत 9 से है, या 3-डिजिट फ्लाइट नंबर की शुरुआत 9I से है तो आपको एयर इंडिया के नंबरों पर संपर्क करना होगा। 

एयर इंडिया ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया है कि 9 अंक से शुरू होेे वाले 4 डिजिट की फ्लाइट नंबर एलायंस एयर से जुड़े हैं। कंपनी ने बताया कि एलायंस एयर अब उसकी सहायक कंपनी नहीं है। ऐसे में जिन यात्रियों के पास '9' अंक से शुरू होने वाले 4-डिजिट फ्लाइट नंबर के टिकट हैं या '9I' से शुरू होने वाले 3-डिजिट फ्लाइट नंबर के टिकट हैं तो उनकी बुकिंग एलायंस एयर की है। एयर इंडिया ने ये भी बताया है कि 15 अप्रैल से कंपनी एलायंस एयर से संबंधित बुकिंग और कामकाज को हैंडल नहीं करेगी।

अगर आप भी एलायंस एयर के पैसेंजर हैं तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। दी गई जानकारी के मुताबिक +91-44-4255 4255 और +91-44-3511 3511 पर संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा support@allianceair.in पर ईमेल करके भी यात्री जानकारी ले सकते हैं। वहीं,  एलायंस एयर की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा