1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Pepsi छोड़ अब ThumsUp पीते दिखेंगे शाहरुख खान, Coca Cola ने बनाया कंपनी का नया ब्रांड एम्बेसडर

Pepsi छोड़ अब ThumsUp पीते दिखेंगे शाहरुख खान, Coca Cola ने बनाया कंपनी का नया ब्रांड एम्बेसडर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 23, 2022 03:19 pm IST,  Updated : Feb 23, 2022 04:11 pm IST

शाहरुख ने थम्स अप के साथ अपने जुड़ाव पर कहा कि यह ब्रांड कभी हार न मानने की सोच को प्रदर्शित करता है जो उनके मिजाज से पूरी तरह मेल खाता है।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan Image Source : FILE

Highlights

  • कोका-कोला ने शाहरुख खान को थम्स अप का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया
  • शाहरुख पहले कोका-कोला की प्रतिद्वंद्वी कंपनी पेप्सी के साथ जुड़े हुए थे
  • थम्स अप पिछले ही साल एक अरब डॉलर का ब्रांड बना है

नयी दिल्ली। शीतलपेय कंपनी कोका-कोला ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को अपने लोकप्रिय उत्पाद थम्स अप का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शाहरुख के साथ थम्स अप के नए विज्ञापन को सभी संचार माध्यमों में प्रदर्शित किया आएगा। 

शाहरुख पहले कोका-कोला की प्रतिद्वंद्वी कंपनी पेप्सी के साथ जुड़े हुए थे। शाहरुख ने थम्स अप के साथ अपने जुड़ाव पर कहा कि यह ब्रांड कभी हार न मानने की सोच को प्रदर्शित करता है जो उनके मिजाज से पूरी तरह मेल खाता है। 

कोका कोला के एकीकृत विपणन अनुभव प्रमुख (भारत एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया) सुमेली चटर्जी ने कहा कि 45 साल पुराने ब्रांड थम्स अप ने हमेशा ही लाखों लोगों को अपने सपनों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया है। थम्स अप पिछले ही साल एक अरब डॉलर का ब्रांड बना है। कोका कोला ने वर्ष 1993 में पार्ले बिसलेरी के रमेश चौहान से इसका अधिग्रहण किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा