1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. PF Account का बैलेंस जानना है? ये रहे 4 आसान तरीके, झट से चल जाएगा पता

PF Account का बैलेंस जानना है? ये रहे 4 आसान तरीके, झट से चल जाएगा पता

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 05, 2024 11:07 pm IST,  Updated : Jul 08, 2024 09:57 pm IST

How to check PF balance : हर महीने कर्मचारी की सैलरी के बेसिक पे और डीए का 12 फीसदी हिस्सा पीएफ खाते में जमा होता है। इतनी ही रकम का योगदान कंपनी द्वारा किया जाता है।

पीएफ अकाउंट बैलेंस- India TV Hindi
पीएफ अकाउंट बैलेंस Image Source : PIXABAY

PF Account Balance : ईपीएफओ के नियमों के अनुसार, हर महीने कर्मचारी के बेसिक वेतन और डीए का 12 फीसदी हिस्सा पीएफ खाते में जमा होता है। साथ ही कपंनी भी 12 फीसदी रकम का योगदान करती है। कंपनी के योगदान में से 3.67 फीसदी हिस्सा पीएफ अकाउंट में जाता है और 8.33 फीसदी हिस्सा पेंशन स्कीम में जाता है। अगर आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो इसके कई तरीके हैं। हम आज आपको 4 ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनसे आप झटपट अपने पीएफ खाते का बैलेंस जान सकते हैं।

इस नंबर पर करें एसएमएस

आप 7738299899 नंबर पर एक मैसेज भेजकर अपने ईपीएफ खाते का बैलेंस और अपने खाते में आया नवीनतम योगदान जान सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्टर्ड नंबर से AN EPFOHO ENG टाइप करके मैसेज सेंड कर देना है। ENG यहां पर अंग्रेजी को दर्शाता है। अगर आप किसी दूसरी भाषा में जानना चाहते हैं, तो उस भाषा के पहले तीन अक्षर लिखने होंगे।

इस नंबर पर करें मिस्ड कॉल

अगर आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ रजिस्टर्ड है, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करें और पीएफ बैलेंस जान लें। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने के बाद आपको ईपीएफओ से कुछ मैसेज आएंगे, जिनमें आपको अपने पीएफ अकाउंट्स का बैंलेंस दिख जाएगा।

पोर्टल पर भी कर सकते हैं चेक

EPFO वेबसाइट पर जाकर employees सेक्शन पर क्लिक करें और उसके बाद मेंबर पासबुक पर क्लिक करें। अपना UAN और पासवर्ड दर्ज करके आप पीएफ पासबुक को एक्सेस कर सकते हैं। इसमें ओपनिंग और क्लोजिंग बैलेंस के साथ-साथ कर्मचारी और नियोक्ता का योगदान दिखाया जाएगा। किसी भी पीएफ ट्रांसफर का टोटल और जमा हुए पीएफ ब्याज की राशि भी दिख जाएगी। ईपीएफ बैलेंस को पासबुक में भी देखा जा सकता है।

उमंग ऐप पर ऐसे चेक करें बैलेंस

अपने स्मार्टफोन पर उमंग ऐप को डाउनलोड करके भी आप अपना पीएफ बैलेंस देख सकते हैं। सरकार ने नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए उमंग ऐप जारी किया था। यूजर्स इस ऐप का उपयोग करके क्लेम सबमिट कर सकते हैं। यहां आप अपनी ईपीएफ पासबुक देख सकते हैं और अपने क्लेम्स को ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में अपना फोन नंबर दर्ज करना होगा और वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा