1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बड़े संकट में Big Bazaar चलाने वाली कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज, नहीं कर पाई 19.16 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान

बड़े संकट में Big Bazaar चलाने वाली कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज, नहीं कर पाई 19.16 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 30, 2022 01:15 pm IST,  Updated : Dec 19, 2022 01:07 pm IST

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि 19.16 करोड़ रुपये के भुगतान की अंतिम तिथि 28 मार्च थी।

Big Bazaar - India TV Hindi
Big Bazaar  Image Source : DLF

Highlights

  • पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 19.16 करोड़ रुपये के भुगतान से चूक
  • शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि 19.16 करोड़ रुपये के भुगतान की अंतिम तिथि 28 मार्च थी
  • कंपनी ने कहा कि वह संबंधित बैंकरों/ऋणदाताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर पाई

नयी दिल्ली। फ्यूचर एंटरप्राइजेज लि. (एफईएल) एकबारगी पुनर्गठन योजना के तहत पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 19.16 करोड़ रुपये के भुगतान से चूक गई है। एफईएल ने इस महीने दूसरी बार चूक की है। 

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि 19.16 करोड़ रुपये के भुगतान की अंतिम तिथि 28 मार्च थी। कंपनी ने कहा कि वह संबंधित बैंकरों/ऋणदाताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर पाई। एफईएल ने कहा कि हालांकि, रिजर्व बैंक के छह अगस्त, 2020 के परिपत्र के तहत उसके पास बकाया की तारीख से 30 दिन की समीक्षा की अवधि है। 

इससे पहले फ्यूचर समूह की कंपनी ने 25 मार्च को सूचित किया था कि वह एकबारगी पुनर्गठन योजना के तहत पीएनबी और केनरा बैंक को 93.99 करोड़ रुपये के भुगतान से चूक गई है। इसके भुगतान की तारीख 23 मार्च थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा