1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गौतम अडानी को 1 ही दिन में हुआ ₹22,000 करोड़ का नुकसान, अमीरों की रैंकिंग में आए नीचे, मुकेश अंबानी को भी घाटा

गौतम अडानी को 1 ही दिन में हुआ ₹22,000 करोड़ का नुकसान, अमीरों की रैंकिंग में आए नीचे, मुकेश अंबानी को भी घाटा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 07, 2024 09:06 am IST,  Updated : May 07, 2024 09:06 am IST

Gautam Adani net worth : अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। बीएसई पर यह शेयर 3.95 फीसदी या 118.15 रुपये की गिरावट के साथ 2875.15 रुपये पर बंद हुआ।

गौतम अडानी नेटवर्थ- India TV Hindi
गौतम अडानी नेटवर्थ Image Source : REUTERS

Gautam Adani net worth : अडानी ग्रुप के शेयरों में सोमवार को आई बड़ी गिरावट के चलते गौतम अडानी की नेटवर्थ काफी नीचे आ गई है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग में गौतम अडानी नीचे आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी की नेटवर्थ में एक दिन में (सोमवार को) 2.64 अरब डॉलर यानी करीब ₹22,000 करोड़ की गिरावट आई है। इससे गौतम अडानी की नेटवर्थ घटकर 95.9 अरब डॉलर रह गई है। वे इस समय दुनिया के 15वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। हालांकि, इस साल में अब तक गौतम अडानी की नेटवर्थ में 11.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में गिरावट

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। बीएसई पर यह शेयर 3.95 फीसदी या 118.15 रुपये की गिरावट के साथ 2875.15 रुपये पर बंद हुआ। अडानी पोर्ट्स का शेयर 2.33 फीसदी गिरकर 1289.55 रुपये पर बंद हुआ। अडानी पावर का शेयर 2.57 फीसदी गिरकर 588.85 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा अडानी एनर्जी के शेयर में 0.24 फीसदी, अडानी ग्रीन में 1.82 फीसदी, अडानी टोटल में 1.48 फीसदी और अडानी विल्मर में 1.86 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ भी गिरी

अडानी ही नहीं मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में भी सोमवार को बड़ी गिरावट आई है। भारत और एशिया के इस सबसे अमीर शख्स की नेटवर्थ में सोमवार को 1.26 अरब डॉलर (10,500 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। इससे नेटवर्थ घटकर 109 अरब डॉलर रह गई है। मुकेश अंबानी इस समय दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल अब तक 13 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार को बीएसई पर 1.03 फीसदी या 29.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2839 रुपये पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा