1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. HDFC Bank ने लोन महंगा किया, जानें कितनी बढ़ी आपकी होम-कार Loan की ईएमआई, नई दरें आज से लागू

HDFC Bank ने लोन महंगा किया, जानें कितनी बढ़ी आपकी होम-कार Loan की ईएमआई, नई दरें आज से लागू

 Edited By: Alok Kumar
 Published : May 08, 2023 01:27 pm IST,  Updated : May 08, 2023 01:27 pm IST

बैंक की वेबसाइट के मुताबिक ओवरनाइट एमसीएलआर अब 7.95 फीसदी है। एक महीने के लिए MCLR 8.10% और तीन और छह महीने के लिए MCLR क्रमश: 8.40% और 8.80% होगी।

एचडीएफसी बैंक - India TV Hindi
एचडीएफसी बैंक Image Source : PTI

एचडीएफसी बैंक ने लोन महंगा कर दिया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, एचडीएफसी बैंक ने सभी अवधि के लिए एमसीएलआर (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट)  में 5-15 आधार अंकों (बीपीएस) की वृद्धि की है। नई दरें आज यानी 8 मई, 2023 से प्रभावी हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद एचडीएफसी बैंक से सभी तरह के लोन महंगे हो गए हैं। 

एचडीएफसी बैंक की लोन पर ब्याज दरें 

बैंक की वेबसाइट के मुताबिक ओवरनाइट एमसीएलआर अब 7.95 फीसदी है। एक महीने के लिए MCLR 8.10% और तीन और छह महीने के लिए MCLR क्रमश: 8.40% और 8.80% होगी। कई कंज्यूमर लोन से जुड़ी एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर अब 9.05 फीसदी, दो साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 9.10 फीसदी और तीन साल के लिए एमसीएलआर 9.20 फीसदी होगी। मई 2022 से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद, होम लोन महंगा हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा