1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना से सुस्त हुई हाइवे निर्माण की रफ्तार, घटकर 28.64 किलोमीटर प्रतिदिन पर पहुंची

कोरोना से सुस्त हुई हाइवे निर्माण की रफ्तार, घटकर 28.64 किलोमीटर प्रतिदिन पर पहुंची

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 07, 2022 10:19 am IST,  Updated : Apr 07, 2022 10:19 am IST

देश के कुछ हिस्सों में मानसून सामान्य से अधिक समय तक रहा। इसकी वजह से भी राजमार्गों का निर्माण प्रभावित हुआ।

Road Construction - India TV Hindi
Road Construction  Image Source : UPEIDA

Highlights

  • राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण घटकर 28.64 किलोमीटर प्रतिदिन रह गया
  • वित्त वर्ष 2020-21 में देश में प्रतिदिन रिकॉर्ड 37 किलोमीटर राजमार्ग बनाए गए थे
  • क्रियान्वयन एजेंसियों के जरिये 2021-22 में 10,457 किलोमीटर राजमार्गों का निर्माण किया

नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई अड़चनों के चलते बीते वित्त वर्ष 2021-22 में देश में राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण घटकर 28.64 किलोमीटर प्रतिदिन रह गया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव गिरिधर अरमाने ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि देश के कुछ हिस्सों में मानसून सामान्य से अधिक समय तक रहा। इसकी वजह से भी राजमार्गों का निर्माण प्रभावित हुआ। वित्त वर्ष 2020-21 में देश में प्रतिदिन रिकॉर्ड 37 किलोमीटर राजमार्ग बनाए गए थे। 

अरमाने ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी विभिन्न क्रियान्वयन एजेंसियों के जरिये 2021-22 में 10,457 किलोमीटर राजमार्गों का निर्माण किया। वित्त वर्ष के दौरान 12,731 किलोमीटर की राजमार्ग परियोजनाएं आवंटित की गईं।’’ 

देश में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस वे के निर्माण की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा अवसंरचना विकास निगम लि.(एनएचआईडीसीएल) की है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा था कि मंत्रालय ने 2019-20 में 10,237 किलोमीटर और 2020-21 में 13,327 किलोमीटर राजमार्गों का निर्माण किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा