1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Indian Railways : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, घर से लेकर जानी होंगी ये चीजें

Indian Railways : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, घर से लेकर जानी होंगी ये चीजें

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 14, 2022 09:22 am IST,  Updated : Apr 14, 2022 09:29 am IST

रेलवे ने 21 मार्च से एसी इकोनॉमी क्लास में कंबल और चादर की सुविधा को फिर से शुरू किया था।

Train- India TV Hindi
Train Image Source : FILE

यदि आप आने वाले वक्त में एसी डिब्बे में ट्रेन का सफर करने जा रहे हैं तो ये खबर आप ही के लिए है। रेलवे ने कंबल और बेडशीट बांटने में कटौती कर दी है। अब आपको एसी इकोनॉमी क्लास (AC economy class) में कंबल और बेडशीट नहीं मिलेगी। यात्रियों को खुद अपने साथ इन्हें लेकर जाना होगा। बता दें कि 21 मार्च से रेलवे ने एसी डिब्बों में कोविड से पहले की व्यवस्था लागू की थी। 

बुधवार को रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ट्रेनों के एलएचबी एसी इकोनॉमी कोचों में अब पर्दों के साथ ही कंबल और बैडशीट की व्यवस्था वापस ले ली गई है। यानी अब इन कोचों में यात्रियों को मुफ्त बेड रोल और कंबल नहीं मिलेंगे। अब रेलवे इन डिब्बों में तापमान को नियंत्रित करेगा जिससे यात्रियों को कंबल की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

क्या हैं ऐसी इकोनॉमी कोच 

रेलवे ने पिछले ही साल एसी इकोनॉमी कोच की शुरुआत की थी। इसका किराया एसी थ्री टियर से कम होता है। इन कोच को एलएचबी (LHB) अर्थात लिंके हॉफमैन बुश डिजाइन पर तैयार ये कोच वजन में हल्के होते हैं। ये उच्च गति क्षमता वाले होते हैं और अधिक वजन ले जा सकते हैं। 

Indian Railways
Image Source : FILEIndian Railways

अब सिर्फ इन डिब्बों में मिलेगी सुविधा

कंबल और बेड​शीट की सुविधा अब उच्च श्रेणी के यात्रियों को मिलेगी। रेलवे के मुताबिक रेलगाड़ी के फर्स्ट एसी (First AC), सेकेंड एसी (Second AC), थर्ड एसी (Third AC) और थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास (AC Economy) में बेड रोल की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही एसी क्लास की खिड़कियों पर परदे भी होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा