1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Instant Money : झट से मिलेगा पैसा, सरकारी बैंक कल से देशभर के सभी जिलों में लगाएंगे 'लोन मेला'

Instant Money : झट से मिलेगा पैसा, सरकारी बैंक कल से देशभर के सभी जिलों में लगाएंगे 'लोन मेला'

 Published : Jun 07, 2022 02:08 pm IST,  Updated : Jun 07, 2022 02:08 pm IST

यहां पर ग्राहकों के कर्ज स्कीमों से जुड़े सवालों के भी जवाब दिए जाएंगे।

Bank- India TV Hindi
Bank Image Source : FILE

Highlights

  • देश के प्रमुख सरकारी बैंकों ने देश भर में 'लोन मेला' शुरू करने का फैसला किया है
  • सरकारी बैंक देश के सभी जिलों में बुधवार से लोन मेले का आयोजन करेंगे
  • ऋण सुविधाओं के अलावा सरकारी योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी

Instant Money : अगर आपको भी पैसों की सख्त जरूरत है तो मान लीजिए कि आपका काम आसान हो गया है। आपको झटपट लोन उपलब्ध कराने के लिए देश के प्रमुख सरकारी बैंकों ने देश भर में 'लोन मेला' शुरू करने का फैसला किया है। सरकारी बैंक देश के सभी जिलों में बुधवार से लोन मेले का आयोजन करेंगे। 

वित्त मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि इन लोन मेले में सिर्फ आसान लोन उपलब्ध कराने की व्यवस्था ही नहीं की गई है, बल्कि यहां पर ग्राहकों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं ऋण सुविधाओं के अलावा सरकारी योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यहां पर ग्राहकों के कर्ज स्कीमों से जुड़े सवालों के भी जवाब दिए जाएंगे।  

सभी बैंक होंगे शामिल 

वित्त मंत्रालय के अनुसार यह विशेष आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव (एकेएएम) के तहत बुधवार, आठ जून 2022 को आयोजित किए जा ते हैं। यह आयोजन जिला स्तरीय कार्यक्रमों का समन्वय सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और राज्य स्तरीय बैंकर्स समितियों (एसएलबीसी) द्वारा किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा