1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेबी के पास आईपीओ के लिये बढ़े आवेदन , जानिये कतार में कौन हैं शामिल

सेबी के पास आईपीओ के लिये बढ़े आवेदन , जानिये कतार में कौन हैं शामिल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 19, 2021 09:13 pm IST,  Updated : Aug 19, 2021 09:13 pm IST

फार्मा सेक्टर की कंपनी मेडप्लस हेल्थ के अलावा स्टरलाइट पावर, लैटेंट व्यू एनॉलिटिक्स, सीएमएस इन्फो सिस्टम्स, पारादीप फॉस्फेट्स, सैफायर फूड्स ने भी हाल ही में आईपीओ के लिये अर्जी दी है।

आईपीओ की कतार में कई और...- India TV Hindi
आईपीओ की कतार में कई और कंपनियां Image Source : FILE

नई दिल्ली। साल 2021 आईपीओ बाजार के लिये अबतक काफी एक्शन भरा रहा है। हालांकि संकेत हैं कि बाकी बचे साल में एक्शन और तेज हो सकता है दरअसल लगभग हर हफ्ते आईपीओ के लिये सेबी के पास एप्लीकेशन देने वाली कंपनियों की लिस्ट लंबी हो रही है। आज Tega Industries  और Emcure Pharmaceuticals  ने सेबी के पास आईपीओ के लिये आवेदन किया।

दो और कंपनियों ने किया आवेदन

आज Tega Industries  और Emcure Pharmaceuticals ने आईपीओ के लिये आवेदन किया है। Emcure के द्वारा दिये गए दस्तावेज के मुताबिक आईपीओ के जरिये 1,100 करोड़ रुपये मूल्य के नये शेयर और  प्रमोटर और मौजूदा शेयर धारकों के द्वारा 18,168,356 शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिये ऑफर किये जायेगे। वहीं Tega Industries की आईपीओ के जरिये 700 से 750 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है। 

इसी हफ्ते दो और कंपनियों ने किया आवेदन
 
इसी हफ्ते फार्मा सेक्टर की कंपनी मेडप्लस हेल्थ ने आईपीओ के लिये सेबी के पास आवेदन किया है। कंपनी की बाजार से 1639 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। डीआरएचपी के मुताबिक इश्यू में 600 करोड़ रुपये नये शेयर जारी किये जायेंगे। वहीं प्रमोटर और मौजूदा शेयर होल्डर्स 1038.71 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल लाएंगे। इसके साथ ही स्टरलाइट पावर ने आईपीओ के जरिये 1250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना के साथ सेबी के पास दस्तावेज जमा किये थे। कंपनी की आईपीओ से पहले 220 करोड़ रुपये जुटाने की भी योजना है, अगर वो निवेशकों से फंड जुटाने में सफल होती है तो ये आईपीओ का साइज घटकर 1000 करोड़ रुपये के पास पहुंच जायेगा। 

कतार में कई और कंपनियां
इससे पहले कई अन्य कंपनियों ने भी सेबी के पास आईपीओ के लिये दस्तावेज जमा किये हैं। हाल ही में डाटा विश्लेषण सेवा कंपनी लैटेंट व्यू एनॉलिटिक्स, नकदी प्रबंधन कंपनी सीएमएस इन्फो सिस्टम्स,  उर्वरक कंपनी पारादीप फॉस्फेट्स, केएफसी और पिज्जा हट चलाने वाली सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड, खाद्य एवं बेवरेज क्षेत्र की कंपनी केवेंटर एग्रो, ई-कॉमर्स सौंदर्य कंपनी नायका, खाद्य तेल कंपनी अडाणी विल्मर, ऑनलाइन बीमा मंच पॉलिसीबाजार का संचालन करने वाली कंपनी पीबी फिनटेक ने भी आईपीओ के लिये दस्तावेज जमा कराये हैं। 

यह भी पढ़ें: तेल कीमतों में जल्द हो सकती है और कटौती, जानिये क्या हैं राहत के संकेत

यह भी पढ़ें: RBI ने बैंक लॉकर के लिये संशोधित नियम जारी किये, नुकसान पर बैंक की जिम्मेदारी की तय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा