1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने की कीमत में भारी उछाल,एक दिन में ₹1130 महंगा, चांदी भी जोरदार बढ़ी, जानें प्रति 10 ग्राम Gold की कीमत

सोने की कीमत में भारी उछाल,एक दिन में ₹1130 महंगा, चांदी भी जोरदार बढ़ी, जानें प्रति 10 ग्राम Gold की कीमत

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Dec 14, 2023 07:41 pm IST,  Updated : Dec 14, 2023 07:41 pm IST

एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोने के फरवरी करार का भाव 1,381 रुपये बढ़कर 62,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी के मार्च करार का भाव 3,393 रुपये उछलकर 74,925 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। - India TV Hindi
पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। Image Source : PIXELS

सोने और चांदी की कीमत में गुरुवार को जोरदार उछाल दर्ज की गई है। ग्लोबलमार्केट में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 1,130 रुपये उछलकर 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। भाषा की खबर के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

चांदी ने लगाई 2,350 रुपये की छलांग

चांदी की कीमत भी 2,350 रुपये की छलांग के साथ 77,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। पिछले कारोबार में यह 75,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। खबर के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट-जिंस, सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बाद आज दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमतें 1,130 रुपये बढ़कर 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं।

वायदा कारोबार में सोने का भाव

खबर के मुताबिक, एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोने के फरवरी करार का भाव 1,381 रुपये बढ़कर 62,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी के मार्च करार का भाव 3,393 रुपये उछलकर 74,925 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत बढ़कर 2,032 डॉलर प्रति औंस हो गई। इसी तरह, चांदी भी तेज होकर 24 डॉलर प्रति औंस हो गर्द।

कॉमेक्स सोना का भाव भी चढ़ा

जिंस बाजार में हाजिर सोना 2,032 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 51 डॉलर मजबूत है। गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों को लेकर आने वाले समय में नरम रुख हो सकता है इसके चलते भी कॉमेक्स सोना 2.5 प्रतिशत तक उछल गया। साथ ही अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से भी सोने की कीमतों में तेजी आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।