1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Market Cap: सिर्फ LIC ने किया मायूस, Sensex की Top 10 में से 9 कंपनियों के निवेशकों की चांदी, मार्केट कैप बढ़ा

Market Cap: सिर्फ LIC ने किया मायूस, Sensex की Top 10 में से 9 कंपनियों के निवेशकों की चांदी, मार्केट कैप बढ़ा

 Written By: Indiatv Paisa Desk
 Published : Jul 24, 2022 02:22 pm IST,  Updated : Jul 24, 2022 02:22 pm IST

Market Cap:सबसे अधिक लाभ में RIL और TCS रहीं। बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला Sensex 2,311.45 अंक या 4.29% के लाभ में रहा।

Stock market- India TV Hindi
Stock market Image Source : PTI

Highlights

  • सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का कैप बढ़ा
  • मार्केट कैप में बीते सप्ताह 2.98 लाख करोड़ रुपये का इजाफा
  • सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और TCS रहीं

शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी शानदार रहा है। सेंसेक्स हफ्ते भर सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करता दिखा। इसका उदाहरण कंपनियों के साप्ताहिक पर्फोर्मेंस को देखकर ही पता चल जाता है। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2.98 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। 

सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,311.45 अंक या 4.29 प्रतिशत के लाभ में रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। कुल मिलाकर शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2,98,523.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। 

कंपनी    बदलाव (करोड़ रुपये) मार्केट कैप (करोड़ रुपये) 
रिलायंस इंडस्ट्रीज  68,564.65 16,93,245.73
TCS 64,929.87   11,60,285.19
HDFC Bank 16,110.37  7,73,770.09 
Infosys 31,893.77 6,33,793.91
HUL 16,811.32  6,20,362.58 
Icici Bank 34,028.7   5,56,526.81
SBI 30,968.4  4,58,457.30 
LIC -12,396.99 4,35,760.72
HDFC 14,579.24  4,16,701.23 
Bajaj Finance  20,636.69  3,78,774.69

अगल हफ्ते रहेगा उतार चढ़ाव 

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,311.45 अंक या 4.29 प्रतिशत चढ़ गया। सैमको सिक्योरिटीज के प्रमुख-बाजार परिदृश्य अपूर्व सेठ ने कहा कि यह सप्ताह काफी गतिविधियों वाला रहेगा। सप्ताह के दौरान का बड़ा घटनाक्रम एफओएमसी की बैठक के नतीजे और अमेरिका के जीडीपी के आंकड़े रहेंगे। इन आंकड़ों का भारतीय बाजारों की धारणा पर भी असर पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा