1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 88 अंक उछला, निफ्टी 24,900 के करीब पहुंचा

शेयर बाजार लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 88 अंक उछला, निफ्टी 24,900 के करीब पहुंचा

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 31, 2024 09:18 am IST,  Updated : Jul 31, 2024 11:14 am IST

बीएसई सेंसेक्स 88.97 अंक चढ़कर 81,544.37 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 37.10 अंकों की तेजी के साथ 24,894.40 अंक पर पहुंच गया है।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे दिन बुधवार को बढ़त के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 88.97 अंक चढ़कर 81,544.37 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 37.10 अंकों की तेजी के साथ 24,894.40 अंक पर पहुंच गया है। अगर स्टॉक्स पर नजर डालें तो मारुति, अदाणी पोर्ट, महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाइटन आदि में तेजी है। आपको बता देंकि मंगलवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी जारी रही थी। भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन पहली बार 5,500 अरब डॉलर (करीब 460 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया था। 

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन और टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही। पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। 

कच्चा तेल उछला

अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,598.64 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा