1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, बैंकिंग इंडेक्स में बड़ी गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, बैंकिंग इंडेक्स में बड़ी गिरावट

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jan 30, 2023 09:23 am IST,  Updated : Jan 30, 2023 10:52 am IST

आज के शुरुआती कारोबार में अडाणी ग्रुप के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। एसीसी, अडानी इंटरप्राइजेज, अडाणी पावर, अडाणी पोर्ट्स एंड सेज और अंबुजा सीमेंट में 3% तक की तेजी है।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 544.73 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 544.73 अंक टूटकर 58,786.17 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 131.85 अंक गिरकर 17,472.50 अंक पर पहुंच गया है। हालांकि, आज के शुरुआती कारोबार में फ्यूचर मार्केट में अडाणी ग्रुप के कई स्टॉक कई शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। एसीसी, अडानी इंटरप्राइजेज, अडाणी पावर, अडाणी पोर्ट्स एंड सेज और अंबुजा सीमेंट में 3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, कैश मार्केट के स्टॉक में बड़ी गिरावट का दौर जारी है। बैंकिंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट है। बैंक निफ्टी करीब 547.50 अंक लुढ़ककर 39,797 अंक पर कारोबार कर रहा है। 

शुरुआती गिरावट के बाद निफ्टी में रिकवरी लौटी

निफ्टी
Image Source : FILEनिफ्टी

अडाणी के शेयरों में मिला-जुला रुख

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 10 प्रतिशत चढ़ गया जबकि समूह की कई अन्य कंपनियों के शेयरों में नुकसान था। अडाणी समूह ने अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के जवाब में रविवार को 413 पृष्ठ की प्रतिक्रिया जारी की थी। इसके बाद सोमवार को हिंडनबर्ग ने अपने आरोपों पर कायम रहते हुए कहा कि अडाणी समूह धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से ढंक नहीं सकता। अडाणी समूह की चार कंपनियां सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रही थीं। वहीं पांच अन्य कंपनियों के शेयर नुकसान में थे।

पिछले हफ्ते बाजार में रही थी बड़ी गिरावट 

पिछले हफ्ते बाजार में बड़ी गिरावट आने से सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,16,092.54 करोड़ रुपये की गिरावट आई थी। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ। आपको बता दें कि बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,290.87 अंक या 2.12 प्रतिशत नीचे आया था। इनके अलावा एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा