1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. खबरदार: भारत में व्हाट्सएप के जरिए ऐसे हो रही है धोखाधड़ी, एसबीआई ने बताए बचने के उपाय

खबरदार: भारत में व्हाट्सएप के जरिए ऐसे हो रही है धोखाधड़ी, एसबीआई ने बताए बचने के उपाय

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2020 03:00 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 03:00 pm IST

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने व्हाट्सएप मैसेज और कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी को लेकर आम लोगों को चेतावनी दी है।

Whatsapp fraud- India TV Hindi
Whatsapp fraud Image Source : FILE

भारत में इंटरनेट बैंकिंग के बढ़ते दायरे के बीच धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं। पहले जहां ईमेल और मैसेज के माध्यम से फिशिंग या इंटरनेट धोखाधड़ी होती थी। लेकिन अब धोखाधड़ी करने वाले शातिर अब व्हाट्सएप का भी जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। बैंकों के पास पिछले दिनों कई शिकायतें आ रही हैं जिसमें सबसे अधिक शिकायतें व्हाट्सएप के जरिए होने वाली धोखाधड़ी की है। इस बीच देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने व्हाट्सएप मैसेज और कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी को लेकर आम लोगों को चेतावनी दी है। 

जानिए कैसे हो रही है धोखाधड़ी 

एसबीआई ने बताया है कि लोग कई तरीके से भोले भाले ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर उन्हें चूना लगा रहे हैं। एसबीआई ने बताया कि कई बार ग्राहकों के व्हाट्सएप अकाउंट पर लॉटरी जीतने के बारे में मैसेज आता है। और उनसे एसबीआई के नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा जाता है। एसबीआई ने बताया कि इस प्रकार की कोई भी लॉटरी नहीं चलाई जा रही है। यह सरासर धोखाधड़ी है। 

एसबीआई नहीं भेजता मैसेज 

एसबीआई ने साफ कर दिया है कि एसबीआई कभी भी आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी फोन, ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से नहीं मांगती है। ऐसे में यदि आपके पास भी कोई कॉल इस प्रकार से आए और आपकी जानकारी मांगे।तो सचेत रहें और अपनी जानकारी न दें। साथ ही इसकी सूचना सबसे पहले बैंक को दें। 

शातिर आपकी एक गलती का कर रहे हैं इंतजार

स्टेटबैंक ने बताया कि शातिर अपराधी आपकी एक गलती का इंतजार हमेशा करते हैं। यहां आपने भूलवश कोई गलती की और वे आपको चूना लगा देंगे। ऐसे आप कभी भी इनकी झूठी बातों में न फंसे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा