1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Corona खत्‍म होने के बाद इन 16 देशों में जा सकते हैं छुट्टियां मनाने, नहीं होगी वीजा की जरूरत

Corona खत्‍म होने के बाद इन 16 देशों में जा सकते हैं छुट्टियां मनाने, नहीं होगी वीजा की जरूरत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 24, 2020 02:03 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 02:03 pm IST

सरकार अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से भारतीयों को वीजा मुक्त यात्रा, वीजा-ऑन-अराइवल और ई-वीजा सुविधा प्रदान करने वाले देशों की संख्या बढ़ाने के प्रयास कर रही है।

These 16 countries provide visa free entry to Indian passport- India TV Hindi
These 16 countries provide visa free entry to Indian passport Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस की वजह से इस साल लोग छुट्टियां मनाने के लिए घर से बाहर नहीं निकले हैं। इस वजह से सभी लोग कोरोना वायरस खत्‍म होने के बाद लंबी छुट्टियां मनाने की योजना बना रहे हैं। आज हम आपको यहां ऐसे 16 देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां जाने के लिए आपको किसी तरह के वीजा की आवश्‍यकता नहीं पड़ेगी।

राज्‍यसभा में एक लिखित जवाब में केंद्रीय राज्‍य मंत्री मुरलीधरन ने बताया कि 43 देश वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा प्रदान करते हैं और 36 देश भारतीय साधारण पासपोर्ट धारकों को ई-वीजा सुविधा प्रदान करते हैं।

इन देशों के लिए नहीं चाहिए वीजा

जिन देशों की यात्रा के लिए वीजा की आवश्यक्ता नहीं है उनमें शामिल हैं बारबाडोस, भूटान, डोमिनिका, ग्रेनाडा, हैती, हांगकांग, मालदीव, मॉरीशस, मोंटसेराट, नेपाल, नीयू द्वीप, समोआ, सेनेगल, त्रिनिदाद और टोबैगो, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस और सर्बिया।

वीजा-ऑन-अराइवल

केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ईरान, इंडोनेशिया और म्यांमार उन देशों में शामिल हैं, जो वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा प्रदान करते हैं और श्रीलंका, न्यूजीलैंड और मलेशिया उन 26 देशों के समूह में हैं, जिनके पास ई-वीजा सुविधा है।

अंतरराष्‍ट्रीय यात्रा को बनाया जा रहा है आसान

मुरलीधरन ने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से भारतीयों को वीजा मुक्त यात्रा, वीजा-ऑन-अराइवल और ई-वीजा सुविधा प्रदान करने वाले देशों की संख्या बढ़ाने के प्रयास कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा