1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. SBI-HDFC Festive Bonanza: होम लोन लेने पर जीरो प्रोसेसिंग फीस के साथ ब्याज पर 0.25% तक की छूट

SBI-HDFC Festive Bonanza: होम लोन लेने पर जीरो प्रोसेसिंग फीस के साथ ब्याज पर 0.25% तक की छूट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Oct 13, 2022 08:39 am IST,  Updated : Oct 13, 2022 08:42 am IST

एसबीआई ने 31 जनवरी 2023 तक के होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ करने का भी ऐलान किया है। एसबीआई बैंक ब्याज में 0.25 प्रतिशत की छूट देगा।

 SBI-HDFC Festive Bonanza- India TV Hindi
SBI-HDFC Festive Bonanza Image Source : PTI

Highlights

  • एचडीएफसी की त्योहारी छूट की पेशकश 30 नवंबर तक वैध है
  • एचडीएफसी ने नए कर्जदारों को 0.20 प्रतिशत की छूट की पेशकश की
  • एसबीआई ने कहा कि उसका आवास ऋण का आंकड़ा छह लाख करोड़ के पार पहुंचा

SBI Festive Bonanza: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद कई बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। हालांकि, ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बावजूद आवास ऋण क्षेत्र के प्रमुख खिलाड़ियों भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी ने त्योहारी पेशकश के तहत रियायती 8.40 प्रतिशत की शुरुआती दर पर आवास ऋण देने की पेशकश की है। एसबीआई ने जारी बयान में कहा कि उसका आवास ऋण का आंकड़ा छह लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जो क्षेत्र में किसी भी बैंक द्वारा दिया गया सबसे अधिक ऋण है। बैंक ने इस अवसर पर आवास ऋण लेने वालों के लिए त्योहारी छूट की पेशकश भी दी है।

ब्याज दर में भी छूट की पेशकश

इसके तहत बैंक ब्याज में 0.25 प्रतिशत की छूट देगा। इस तरह शुरुआती स्तर के कर्ज के लिए ब्याज दर 8.40 प्रतिशत बैठेगी। यह पेशकश 31 जनवरी, 2023 तक उपलब्ध होगी। बैंक के अनुसार, त्योहारी पेशकश के तहत आवास ऋण पर 0.25 प्रतिशत, आवास ऋण के ऊपर दिए जाने वाले ऋण (टॉप-लाइन) पर 0.15 प्रतिशत और संपत्ति के एवज में ऋण पर 0.30 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी। इस उपलब्धि पर एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि बैंक से 28 लाख से अधिक लोगों ने आवास ऋण लिया है। वहीं, एचडीएफसी ने नए कर्जदारों को 0.20 प्रतिशत की छूट या 8.40 प्रतिशत पर रियायती ब्याज दरों की पेशकश की है। एसबीआई ने 31 जनवरी 2023 तक के होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ करने का भी ऐलान किया है। बैंक ने कहा कि उपरोक्त ऑफ़र विशेष रूप से सेगमेंट में खरीदारों की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। एसबीआई उन ग्राहकों के लिए किफायती आवास को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है जो एक घर के मालिक होने का सपना देखते हैं।

त्योहारी छूट 30 नवंबर तक वैध

एचडीएफसी की वेबसाइट के अनुसार, त्योहारी छूट की पेशकश 30 नवंबर तक वैध है। साथ ही कम दर उन कर्जदारों पर लागू होगी, जिनका ‘क्रेडिट स्कोर’ कम से कम 750 है। एचडीएफसी ने बताया कि जून तिमाही में उसका आवास ऋण का आंकड़ा 5.36 लाख करोड़ रुपये और गैर-व्यक्तिगत ऋण का आंकड़ा 1.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे उसकी प्रबंधन के तहत संपत्ति 6.71 लाख करोड़ रुपये की हो गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा