A
Hindi News क्राइम पापा का अफेयर... युवती के परिजनों ने 5 साल के आर्यन को दी दर्दनाक मौत, बोरे में भरकर फेंक दी लाश

पापा का अफेयर... युवती के परिजनों ने 5 साल के आर्यन को दी दर्दनाक मौत, बोरे में भरकर फेंक दी लाश

इस घटना के बाद कई गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या प्रेम-प्रसंग जैसी निजी बातों का बदला मासूम बच्चों से लिया जाएगा? क्या हमारी संवेदनाएं इतनी मर चुकी हैं कि रंजिश की आग में मासूम जला दिए जाएं?

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi Image Source : FREEPIK प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के जहानाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां 5 वर्षीय मासूम बच्चे को धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार की देर रात उसका शव एक बोरे में बंद हालत में गांव के ही एक घर के पीछे से बरामद किया गया। शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि गांव वालों के साथ पुलिस तक स्तब्ध रह गई।

प्रेम-प्रसंग में रची गई रंजिश?

घटना टेहटा थाना क्षेत्र के पश्चिमी सरेन गांव की है। मासूम की इस नृशंस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चे की पहचान सुधीर कुमार उर्फ भीम यादव के 5 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में की गई है। घटना के पीछे बच्चे के पिता का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इस प्रेम-प्रसंग की जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई, तो उन्होंने बदले की भावना से मासूम बच्चे की हत्या कर दी।

इस मामले में पुलिस ने गांव के ही दो महिला समेत तीन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि युवती के परिजन घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। 

घर के पीछे बोरे में मिला शव

परिजनों के मुताबिक आर्यन देर शाम तक घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस के एक युवक पर उसे गायब करने का संदेह है। काफी खोजबीन के बाद शव ईश्वरी यादव के घर के पीछे से एक बोरे में बंद मिला। इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल कैंप कर रहा है और आरोपियों की गहन तलाश जारी है।

बच्चे की वीभत्स हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश

इस वीभत्स हत्या से गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही इस घटना के बाद कई गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या प्रेम-प्रसंग जैसी निजी बातों का बदला मासूम बच्चों से लिया जाएगा? क्या हमारी संवेदनाएं इतनी मर चुकी हैं कि रंजिश की आग में मासूम जला दिए जाएं? अब देखना है कि प्रशासन इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

(रिपोर्ट- मुकेश कुमार)

यह भी पढ़ें-

बेटी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पिता, डॉक्टर पर धारदार हथियार से बोला हमला

'मैं बोर हो गया था इसलिए मां को मार डाला', 80 साल की बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर थाने पहुंचा बेटा

Latest Crime News