1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 'मैं बोर हो गया था इसलिए मां को मार डाला', 80 साल की बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर थाने पहुंचा बेटा

'मैं बोर हो गया था इसलिए मां को मार डाला', 80 साल की बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर थाने पहुंचा बेटा

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 08, 2025 01:00 pm IST,  Updated : Oct 08, 2025 01:02 pm IST

महाराष्ट्र के नासिक में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं वारदात के बाद वह खुद थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि मैं बोर हो गया था, इसलिए अपनी मां को मार डाला।

son killed mother- India TV Hindi
मृतका की फाइल फोटो Image Source : REPORTER INPUT/FREEPIK

महाराष्ट्र के नासिक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने महज़ “बोरियत” के कारण अपनी मां की हत्या कर दी। घटना नासिक के जेल रोड स्थित शिवाजीनगर इलाके की है। मंगलवार रात 58 वर्षीय अरविंद मुरलीधर पाटिल ने अपनी 80 वर्षीय मां यशोदाबाई मुरलीधर पाटिल की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। इस भयावह घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

थाने पहुंचकर बोला बेटा- मुझे गिरफ्तार करो

हत्या के बाद आरोपी अरविंद खुद नासिक रोड पुलिस थाने पहुंचा और अधिकारियों से कहा, “मैं बोर हो गया था, इसलिए अपनी मां को मार डाला। अब मुझे गिरफ्तार कर लो।”

घर पहुंचने पर पुलिस को मिला यशोदाबाई का शव

पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर घर की तलाशी ली। घर पहुंचने पर पुलिस को यशोदाबाई का शव मिला जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी के खिलाफ नासिक रोड पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

मानसिक स्थिति के चलते छोड़कर चली गई थी पत्नी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अरविंद उर्फ बालू पाटिल मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। वह शादीशुदा है लेकिन उसकी पत्नी उसकी बिगड़ती मानसिक स्थिति के चलते कुछ समय पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की मानसिक स्थिति की भी मेडिकल जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें-

यूपी: सास के प्यार में दीवाना हुआ दामाद, ससुर ने रंगे हाथों पकड़ा तो पत्नी की ले ली जान

12वीं के छात्र ने मम्मी पापा को भेजा “गुड बाय” का मैसेज, फांसी के फंदे से झूलकर दे दी जान, वजह है चौंकाने वाली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।