1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी:12वीं के छात्र ने मम्मी पापा को भेजा “गुड बाय” का मैसेज, फांसी के फंदे से झूलकर दे दी जान, वजह है चौंकाने वाली

यूपी:12वीं के छात्र ने मम्मी पापा को भेजा “गुड बाय” का मैसेज, फांसी के फंदे से झूलकर दे दी जान, वजह है चौंकाने वाली

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 07, 2025 12:19 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 12:19 pm IST

यूपी के बागपत जिले के एक छात्र ने गुड बाय मैसेज लिखा और फिर उसने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। छात्र 12वीं में पढ़ता था। सुसाइड की इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी मची है।

बागपत में छात्र ने किया सुसाइड- India TV Hindi
बागपत में छात्र ने किया सुसाइड Image Source : REPORTER

बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में मंगलवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। गांव के रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र ने घटना से पहले अपने परिजनों को मोबाइल पर “गुड बाय” का मैसेज भेजा था, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मैसेज देखकर लोग कुछ समझ पाते छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र पर करीब 20 दिन पहले एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी तनाव में चल रहा था।

वजह है चौंकाने वाली

परिजनों का कहना है कि मुकदमे की वजह से वह काफी परेशान रहने लगा था और इसी तनाव के कारण उसने यह खतरनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पुलिस की जांच को लेकर विरोध जताया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस को लोगों को शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।

गांव में इस घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि छात्र को आत्महत्या की ओर धकेलने वाले कारणों की निष्पक्ष जांच की जाए। वही पीड़ित परिजन धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि छात्र बहुत सीधा सादा और अच्छा लड़का था। मुकदमे के बाद से वह अवसाद में था और उसे झूठे मुकदमे में फसाया जा रहा था उसकी नामदर्ज रिपोर्ट की गई थी। जिसको लेकर वह तनाव में था। परिजनों को इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

रात में भेजा मैसेज, कर लिया सुसाइड
सोमवार की देर रात उसने गुड बाय मैसेज भेजा और जब सुबह करीब 4 बजे परिजन सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि छात्र ने कमरे में फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है, यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई । आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सीओ बड़ौत विजय कुमार ने भी घटनास्थल पर मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की बारीकी से जांच की है ।

(बागपत से पारस जैन की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।