दिल्ली में सरेआम हथौडे़ से मार-मार कर निर्मम हत्या, 22 साल का युवक गिरफ्तार
दिल्ली में सरेआम हथौडे़ से मार-मार कर निर्मम हत्या, 22 साल का युवक गिरफ्तार
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 12, 2021 09:00 am IST, Updated : Jan 12, 2021 09:05 am IST
देश की राजधानी दिल्ली (New Delhi) में रविवार को एक युवक ने मामूली विवाद में दूसरे शख्स की हथौडे (Hammer) से पीट पीट कर हत्या (Murder) कर दी।
Delihi Murder
नयी दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (New Delhi) में रविवार को एक युवक ने मामूली विवाद में दूसरे शख्स की हथौडे (Hammer) से पीट पीट कर हत्या (Murder) कर दी। सरेआम हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना दक्षिणी दिल्ली (South Delhi) के टिगरी इलाके की है। पुलिस ने कथित रूप से एक व्यक्ति की सिर पर हथौड़े मार-मारकर हत्या करने के मामले में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी गोविंद (Govind) की पीड़ित राहुल (32) से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपी ने बदला लेने के लिये पीड़ित की हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना रविवार दोपहर हुई जब राहुल अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्क में बैठा हुआ था। गोविंद हथौड़ा लेकर वहां आया और उसके सिर पर कई वार कर दिए है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को बतरा अस्पताल (Batra Hospital) ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला कि राहुल हत्या,लूट और चोरी समेत पांच-छह मामलों में शामिल था। उसके तीन भाइयों को भी इलाके में ''बुरे चरित्र'' वाला घोषित किया जा चुका था। उन्होंने कहा कि एक महीने पहले राहुल और गोविंद के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रंजिश के चलते गोविंद ने राहुल की हत्या कर दी।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि मृतक और आरोपी को अच्छी तरह जानने वाले गवाह संजय के बयानों के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। गोविंद को गिरफ्तार किया जा चुका है।