Birthday Special: प्यार में मिली बेवफाई के बाद मीना कुमारी को लगी थी शराब की लत
Birthday Special: मीना कुमारी के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

धर्मेद्र की बेवफाई को मीना झेल न सकीं और हद से ज्यादा शराब पीने लगीं। इस वजह से उन्हें लिवर सिरोसिस बीमारी हो गई। बताया जाता है कि दादा मुनि अशोक कुमार से मीना कुमारी की ऐसी हालत देखी नहीं जाती थी। उन्होंने उनके साथ बहुत-सी फिल्मों में काम किया था। वह एक दिन मीना के लिए दवाइयां भी लेकर गए थे, लेकिन उन्होंने दवा लेने से इनकार कर दिया।
मीना कुमारी महज 39 साल की उम्र में मतलबी दुनिया को अलविदा कह गईं। फिल्म 'पाकीजा' के रिलीज होने के तीन हफ्ते बाद, मीना कुमारी गंभीर रूप से बीमार हो गईं। 28 मार्च, 1972 को उन्हें सेंट एलिजाबेथ के नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। मीना ने 29 मार्च, 1972 को आखिरी बार कमाल अमरोही का नाम लिया, इसके बाद वह कोमा में चली गईं।
Also Read:
सीसीडी संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के निधन पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने जताया शोक
समीरा रेड्डी ने बेटी का रखा ये नाम, सोशल मीडिया पर बेटे की फोटो शेयर कर किया ऐलान