बर्थडे स्पेशल: 'DDLJ' से 'जवानी जानेमन' तक, फरीदा जलाल ने निभाए हैं यादगार किरदार
फरीदा जलाल ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वो हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं।

निजी जिंदगी की बात करें तो फरीदा जलाल ने एक्टर तबरेज बरमावर से शादी की थी। दोनों को एक बेटा यासीन है। फरीदा और तबरेज की मुलाकात 'जीवन रेखा' फिल्म के सेट पर हुई थी, जहां दोनों को प्यार हुआ और फिर शादी की। शादी के बाद फिल्मों के ऑफर नहीं मिलने पर फरीदा पति और बेटे के साथ बेंगलुरू चली गईं और वहीं रहने लगीं। हालांकि,साल 2003 में तबरेज का देहांत हो गया।