देसी घी हमेशा से ही हमारे खाने का हिस्सा रहा हैं। लेकिन, आज के समय में माना जा रहा है कि ये वजन बढ़ाने वाला माना जाता है। जबकि, हमारा वजन ट्रांस फैट बढ़ाता है ना कि घी का ओमेगा-3 फैट। दरअसल, घी में CLA और K2 जैसे फैट घुलनशील विटामिन और ब्यूटिरिक एसिड होते हैं। ये जहां शरीर के सेल्स और टिशूज को हेल्दी रखता है वहीं, ये ब्रेन को एनर्जी देने का भी काम करता है। इसके अलावा घी स्किन को अंदर से नरिश करता है और झुर्रियों से बचाव में मदद करता है। तो, शरीर की इन तमाम बीमारियों में आप घी का सेवन कर सकते हैं।
इन 4 बीमारियों में फायदेमंद है देसी घी का सेवन-diseases in which you can have ghee in hindi
1. मुंह के छाले- ghee in mouth sores
मुंह के छाले होने पर घी का सेवन बहुत फायदेमंद है। मुंह में छाले माउथ इंफेक्शन और पेट की गर्मी बढ़ने की वजह से भी हो सकता है। ऐसे में घी का एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में छालों को कम करता है और लैक्सटेसिव गुण पेट को साफ करके गर्मी कम करने में मदद करता है।
Image Source : freepikghee
2. आर्थराइटिस में घी-ghee in arthritis
घी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से शरीर को सुरक्षा प्रदान करते हैं। यह कोशिका और ऊतक क्षति को रोकता है, इस प्रकार हड्डियों को मजबूत सुरक्षा देता है, जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है। इस तरह ये आर्थराइटिस में सूजन को कम करने में मदद करता है, जोड़ों को चिकनाई देता है जिससे जोड़ों की जकड़न कम होने लगती है।
Image Source : freepikarthritis
3. कब्ज की समस्या में-ghee in constipation
घी नेचुरल लैक्सटिव है और ये आंतों के मार्ग को साफ करता है, जिससे वेस्ट निकलने की गति में सुधार होता है और आपके कब्ज के जोखिम को कम करता है। साछ ही ये बवासीर की समस्या में भी फायदेमंद है।
4. वजन घटने में-ghee for weight loss
घी शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है जिससे यह वजन घटाने का एक आदर्श माध्यम बन जाता है। घी के सेवन से यह शरीर में अन्य वसा को जलाता है और इस प्रकार वजन कम होता है। बस ध्यान रखें कि कभी भी घी को पका कर ना खाएं। इस पकी हुई चीजों में ऊपर से मिला कर खाएं। जैसे दाल में और पराठे मे तब जब आप खाने बैठों हो नाकि जब आप इन्हें बना रहे हों।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News