कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो करें इस ड्रिंक का सेवन, थोड़ी देर में ही दिखेगा असर
कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो करें इस ड्रिंक का सेवन, थोड़ी देर में ही दिखेगा असर
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 22, 2020 11:23 pm IST, Updated : Aug 22, 2020 11:23 pm IST
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं। जानिए कैसे घर पर स्पेशल ड्रिंक बनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
Image Source : INSTAGRAM/AROMA_VIBESकब्ज की समस्या से परेशान हैं तो करें इस ड्रिंक का सेवन, पाचन तंत्र भी रहेगा दुरुस्त
कब्ज की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। कब्ज की समस्या में पेट ठीक ढंग से साफ नहीं होता है। जिसके कारण आप दिनभर असहज महसूस होता रहता है। आमतौर पर कब्ज की समस्या डाइट में ऐसी चीजों का कम लेना होता है जिसमें फाइबर की मात्रा कम होती हैं। जिसके कारण आका खाना आसानी से पच नहीं पाता है। जिसके कारण कब्ज की समस्या हो जाती है।
अगर इस समस्या नजरअंदाज किया तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। पाचन तंत्र में खराबी के कारण अगर आप लगातार 3 सप्ताह ठीक ढंग से फ्रेश नहीं हुए हैं तो समझ लें कि आपको कब्ज की समस्या है। जिसका इलाज तुरंत कराना चाहिए। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं। किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप आसानी से कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
Image Source : nstagram/malayalamsamayamजीरा का पानी
ऐसे बनाएं ये स्पेशल ड्रिंक
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जीरा़, शहद का इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालकर उबाल लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच जीरा डाल दें और धीमी आंच में 4-5 मिनट पकने दें। इसके इसमें छान लें औऱ शहद मिला लें। इसके बाद हल्का गुनगुना इसका सेवन करें।
आपको बता दें कि जीरा में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। वहीं शहद शरीर में फ्रक्टोज के अवशोषण को कम करता है। जिससे आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलती हैं।