उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिलें में गृहक्लेश के कारण एक बहु ने अपनी ही सास का खून कर दिया। बहु ने सास के सिर पर लोहे की मूसली से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी, हत्या के बाद बहु ने इस मामले को छिपाने की बहुत कोशिश की और सारा आरोप अज्ञात बदमाशों पर लगाया लेकिन वो नाकाम रही। पुलिस की कारवाई के दौरान सारा राज खुल गया।
ये भी पढ़ें:
हापुड़ में रहने वाली आरोपी के मुताबिक उसकी सास से कुछ कहासुनी हो गयी थी, जिसके बाद उसनें अपनी सास पर लोहे की मूसली से हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि उसकी सास खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी वही मौत हो गई। आरोपी बहु सास की हत्या को रात होने तक छिपाये रही।
रात होते ही उसने घर में बदमाशों के आने का शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आगयें, शोर सुनकर आयें लोगों को बहु ने बताया कि घर में घुसे बदमाशों ने उसकी सास की हत्या कर दी हैछ। फौरन इस बात की सूचना पुलिस के दी गई थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने बहु से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्या का अपराध स्वीकार करते ही पुलिस ने बहु को हिरासत में ले लिया। मृतका के बेटे ने पत्नी, ससुर और दो सालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हैं।
फिलहाल पुलिस इस मामलें में आगें की कारवाई कर रही हैं, पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Latest India News