1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मसार

दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मसार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2017 12:51 pm IST,  Updated : May 10, 2017 12:53 pm IST

जहां एकतरफ महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधान अपनायें जा रहे हैं, वही दिल्ली में आय दिन रेप के वारदात सामने आते रहते हैं। जिसकी वजह से दिल्ली को हर बार शर्मिन्दा होना पड़ता हैं। यहां महज 21 महीने की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है

rape- India TV Hindi
rape

जहां एकतरफ महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधान अपनायें जा रहे हैं, वही दिल्ली में आय दिन रेप के वारदात सामने आते रहते हैं। जिसकी वजह से दिल्ली को हर बार शर्मिन्दा होना पड़ता हैं। यहां महज 21 महीने की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है, बच्ची का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:

घटना दिल्ली के गांधीनगर इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला हरिराम यादव बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। जिसके बाद उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद हरिराम बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया।

खून से सनी बच्ची को देख उसकी मां घबरा गई, परिजनों ने फौरन पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच पहले बच्ची को चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने के चलते उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी हरिराम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया, आरोपी हरिराम एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करता है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, पुलिस ने आरोपी हरिराम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

गौरतलब है, एक ओर देश में जहां निर्भया के दोषियों को मिली फांसी की सजा न्यायिक व्यवस्था में विश्वास का काम कर रही है, वहीं उसी दिल्ली में 21 माह की मासूम के साथ दरिंदगी उस न्याय के आगे हमें एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत