नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार सुबह एक सैन्य अधिकारी का गोलियों से छलनी शव मिला है। शव की पहचान सैन्य लेफ्टिनेंट उमर फयाज के रूप में की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों ने अधिकारी को मंगलवार शाम कुलगाम जिले से अगवा कर लिया था, जहां वह एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे।" (ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर)
राज्य पुलिस ने अपने कर्मियों को सलाह जारी कर कहा है कि वे तब तक अपने पैतृक घरों में खासतौर पर दक्षिण कश्मीर में न जाएं जब तक कि इसे वापस नहीं ले लिया जाता। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम जिलों सहित अधिकांश जिलों में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं।
वहीं दूसरी तरफ शोपियां में मंगलवार देर शाम को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आशिक टाक आतंकियों के हमले में बाल-बाल बच गए। इस बीच, आतंकी गडूरा (पुलवामा) में सफेद रंग की बिना नंबर के नई ऑल्टो कार छीनकर फरार हो गए। इसके बाद पूरी वादी में अलर्ट कर दिया गया है।
शोपियां जिला पुलिस मुख्यालय में उपाधीक्षक आशिक टाक एक अभियान के सिलसिले में बहीबाग की तरफ जा रहे थे। रास्ते में कुंडलन के पास आतंकियों ने उनके वाहन पर घात लगाकर हमला किया। पुलिस उपाधीक्षक व उनके सुरक्षा दस्ते ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया, लेकिन आतंकी भाग निकले।
करीब पांच मिनट तक दोनों तरफ से चली गोलियों में कोई नुकसान नहीं हुआ। हमले के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया है।
ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....
यहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?
ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....