1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ब्वॉयफ्रेंड ने फोन नहीं उठाया तो महिला टीचर ने की खुदकुशी

ब्वॉयफ्रेंड ने फोन नहीं उठाया तो महिला टीचर ने की खुदकुशी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2017 12:14 pm IST,  Updated : May 10, 2017 12:15 pm IST

एमपी के ग्वालियर में एक हॉस्टल में रह रही महिला टीचर ने प्रेमी से खफा होकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी से पहले उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को कई बार फोन किया..

suicide- India TV Hindi
suicide

मध्य प्रदेश: एमपी के ग्वालियर में एक हॉस्टल में रह रही महिला टीचर ने प्रेमी से खफा होकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी से पहले उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को कई बार फोन किया, लेकिन जब उसने उठाया नहीं तो उसने अपनी अंतिम तस्वीर व्हाट्सएप पर भेज करके अपनी जिंदगी खत्म कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, ब्वॉयफ्रेंड की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

दैनिक भास्कर के मुताबिक, ग्वालियर के चना कोठार स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में रहकर 27 वर्षीय नीलम अरोरा एसआई की तैयारी भी कर रही थी।तैयारी के साथ ही वह संविदा पर एक स्कूल में पढ़ाने जाती थी। उसका दीप नाम के लड़के से प्रेम संबंध था। उसका ब्वॉयफ्रेंड अक्सर हॉस्टल में आया करता था कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद था।

बताया जा रहा है कि नीलम ने अपने प्रेमी से बात करने की गुजारिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसने आखिरी मैसेज किया- कॉल रिसीव करो, नहीं तो दीप आज मैं अपने आप को खत्म कर लूंगी। आखिरी सांस तक तुम्हें प्यार किया है उसका यही नतीजा है। अब व्हाट्सएप पर मेरी लटकी लाश देखो, इसके बाद उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

हॉस्टल वार्डन मुन्नी ने बताया कि नीलम के साथ एक लड़का अक्सर आता था। कई बार वह अकेले भी आता था। नीलम एसआई की तैयारी के लिए कोच मुख्तयार सिंह से फिजीकल ट्रेनिंग ले रही थी, उसने 4 महीने पहले ही कोचिंग ज्वॉइन की थी, लेकिन पिछले 3-4 दिन से वहां नहीं गई थी नीलम मेहनती थी, उसे कभी तनाव में नहीं देखा गया था।

थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि दीपक ने पहले नीलम के मैसेज का जवाब नहीं दिया, लेकिन व्हाट्सएप देखते ही नीलम की फ्रेंड शिल्पी को फोन किया। उसके बाद शिल्पी अपनी दोस्त रितु के साथ नीलम के कमरे पर पहुंची। नीलम फांसी के फंदे से लटक रही थी दीप अभी भी कॉल नहीं उठा रहा है पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत