मेजर जनरल रणवीर सिंह, एडिशनल डायरेक्टर जनरल, मिलिट्री ऑपरेशंस ने बताया कि, "कुछ दिनों में हमें काफी विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली। इनके जरिए पता चला कि हमारे इलाके में उग्रवादी हमलों की तैयारी कर रहे थे। ये हमले कुछ ऐसे उग्रवादी समूहों ने किए थे, जो सुरक्षा बलों पर इससे पहले हुए अटैक में भी शामिल रहे थे। इस खतरे को देखते हुए जरूरी था कि इन उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। खुफिया जानकारी के आधार पर हमने इन हमलों का जवाब देने की तैयारी की।"
मेजर जनरल सिंह ने कहा कि उग्रवादियों के हमले के बाद पूरे इलाके में हाई एलर्ट किया गया था और इसी बीच सेना को विश्वसनीय और सटीक जानकारी मिली कि भारतीय सीमा में कुछ और हमलों की साजिश रची जा रही है। इन में भी मणिपुर हमले में शामिल गुटों और उसके सहयोगियों के शामिल होने की आशंका जतायी गई थी।
Latest India News