A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑपरेशन म्यामांर: 70 कमांडो और 40 मिनट की पूरी कहानी

ऑपरेशन म्यामांर: 70 कमांडो और 40 मिनट की पूरी कहानी

नयी दिल्ली: भारतीय सेना के 21 यूनिट के करीब 70 कमांडरों के एक दल ने म्यामांर सीमा के भीतर रात के अंधियारे में लक्ष्य पर किये गये सटीक हमले में कल NSCN एवं KYKL उग्रवादी

खुफिया जानकारी की पुष्टि होने के बाद सेना ने इन हमलों को विफल करने के लिए इसकी साजिश रच रहे उग्रवादियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। मेजर जनरल ने कहा कि सेना ने म्यांमार सेना को विश्वास में लेकर सुबह नागालैंड और मणिपुर से लगे भारत-म्यांमार के सीमावर्ती इलाकों में दो जगह अलग अलग उग्रवादी गुटों के सदस्यों को निशाना बनाया।

मेजर जनरल सिंह ने कहा कि इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में उग्रवादी मारे गए हैं। इस तरह से सेना ने सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों पर होने वाले एक बड़े हमले को टाल दिया। मेजर जनरल सिंह ने कहा, ‘म्यांमार और भारत की सेनाओं के बीच सहयोग की ऐतिहासिक परंपरा रही है। हम म्यांमार की सीमा सेना के साथ इस तरह की आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ मिलकर काम करने की अपेक्षा करते हैं।’

Latest India News