साल 2017 के 5 सबसे बड़े बागी नेता, इन बातों के चलते बटोरी सुर्खियां
साल 2017 में देश की राजनीति में कई तरह की उथल-पुथल हुई। राज्यों में सियासत के गलियारों की सरगर्मी दिल्ली तक अकसर महसूस होती है...

नवंबर में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के दौरान जब राहुल गांधी का अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय हो ही गया था तभी युवा नेता शहजाद पूनावाला ने बागी सुर अख्तियार कर दिए। पूनावाला ने कहा कि ये कोई इलेक्शन नहीं बल्कि सिलेक्शन हो रहा है, जिसके बाद काफी बवाल हो गया था। हालांकि, कांग्रेस ने कहा था कि पूनावाला के बयान को ज्यादा तरजीह देने की जरूरत नहीं है लेकिन गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक रैली के दौरान शहजाद की तारीफ कर दी।
पीएम मोदी ने कहा कि एक युवा नेता ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव पर सवाल किया तो उसे चुप करा दिया गया। पीएम द्वारा अपने लिए की गई तारीफ के बाद पूनावाला ने उन्हें शुक्रिया भी किया था। बता दें कि शहजाद पूनावाला वैसे तो पार्टी में किसी बड़े पद पर नहीं थे लेकिन वे अक्सर टीवी चैनलों पर पार्टी की ओर से डिबेट करते हुए दिखते थे। इसके अलावा सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की बहन की शादी शहजाद के भाई तहसीन पूनावाला से हुई है। शहजाद द्वारा राहुल के खिलाफ आवाज उठाना कुछ दिनों के लिए चर्चा का विषय बन गया था।
आगे की स्लाइड में पढ़िए साल 2017 के 2 और सबसे बड़े बागी नेता कौन हैं?