विकास दुबे की पत्नी ने उसके जीवन पर बन रही फिल्म पर आपत्ति जताई, कही ये बात
ऋचा ने अपने वकीलों के माध्यम से नोटिस भेजा है और कहा है कि अगर उन्हें सात दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो वह हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी। ऋचा के वकीलों ने मामले में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के हस्तक्षेप की भी मांग की है।
