प्रदूषण के बढ़ते स्तर से बालों की समस्या भी बढ़ती जा रही है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए हेयर केयर प्रोडक्ट्स ही काफी नहीं हैं। इसके लिए आपको अपने डाइट में भी बदलाव करना होगा। स्वस्थ और चमकदार बालों के लिए आपको अपने डाइट में विटामिन भी शामिल करना होगा। जानते हैं उन फूड आइटम्स के बारे में जिन्हें अपने खाने में शामिल करने से आपके बालों में बहुत बदलाव आ सकता है।
अंडे
Six food items that can boost your hair health
बाल प्रोटीन के बने होते हैं इसलिए इनकी खूबसूरती कायम रखने के लिए यह ज़रूरी है कि हम ऐसा खाना खाए, जिससे हमारे बालों को प्रोटीन मिलता रहे। अंडों में बहुत मात्रा में प्रोटीन और बायोटीन होता है। इसकी वजह से बाल कम गिरते हैं।
गाजर
Six food items that can boost your hair health
गाजर खाने से स्केल्प नैचुरल सीबम ऑयल बनाता है, जिससे जड़े मजबूत रहती हैं। गाजर में प्रचुर मात्रा में विटामिन A होता है, जो बालों को रूखेपन से बचाता है। गाजर का जूस पीने से बालों और स्केल्प को बहुत फायदा मिलता है।