जीतने के लिए
महाभारत के युद्ध में अर्जुन ने प्रिय सखा अपने सर्वस्व भगवान श्री कृष्ण से कहा मैं इस युद्ध में निश्चय विजय चाहता हूं तो भगवान श्री कृष्ण ने उनको अपनी ध्वजा में श्री हनुमान जी को स्थापित करने की आज्ञा दी ताकि प्रत्येक क्षण हनुमान जी उसकी आंखों के सामने रहें। शास्त्र साक्षी हैं कि अर्जुन को इसी कारण विजय श्री प्राप्त हुई।
पारद हनुमान प्रतिमा अथवा किसी प्रतिष्ठित देवालय में हनुमान जी के पूजनोपरांत, लाल आसन पर बैठ कर लाल हकीक की माला से नित्य निम्नलिखित मंत्र की एक माला करने वाला सर्वत्र सदैव विजयी होता है। मुकद्दमा, लड़ाई, चुनाव, इन्टरव्यू में सफलता के लिए
ऊं नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्व शत्रु संहारणाम
सर्वरोग हराय सर्ववशीकरण रामदूताय स्वाह।
और ऊं नमो भगवते हनुमदाख्यात रुद्राय सर्वदुष्टजन
- मुखस्तंभनहुरु कुरु स्वाहा
यह मंत्र केवल दुर्जन व्यक्ति की दुष्टता दूर करने के लिए ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष मंगलवार से प्रारम्भ कर 11 दिन मूंगे की माला पर 11 माला रोजाना 11 दिन के बाद प्रयुक्त सामग्री एवं माला जल प्रवाह कर दें।
Latest Lifestyle News