पिछले दिनों बॉलीवुड की एक फिल्म आई थी 'बाला'। फिल्म में गिरते वालों की वजह से जवानी में ही गंजे हो गए नायक की व्यथा दिखाई गई थी। हमारे समाज में ये बिलकुल सच है। किसी भी व्यक्ति की पर्सनेलिटी में चार चांद लगा देते हैं घने बाल। लेकिन यही बाल जब लगातार गिरने लगे और व्यक्ति गंजेपन की तरफ जाने लगे तो आत्मविश्वास में कमी आती है और पर्सनेलिटी भी कमतर हो जाती है। आमतौर पर रोज 100 बाल गिरना चिंता का विषय नहीं है लेकिन अगर 100 से ज्यादा बाल रोज गिर रहे हैं तो समझिए कि आप गंजेपन की तरफ जा रहे हैं और ये वाकई चिंता की बात है।
शोध कहता है कि गंजापन औरतों की तुलना में पुरुषों को ज्यादा होता है। इसका कारण खराब लाइफस्टाइल, मौसम शराब, काफी, चाय, स्मोकिंग, मसालेदार खाना, अम्लीय खाद्य पदार्थ हो सकते हैं जिसके चलते शरीर में पित्त ज्यादा बनता है और उसका सीधा असर बालों पर पड़ता है। इतना ही नहीं आनुवांशिक कारणों और हॉर्मोन की समस्या के चलते भी पुरुषों में गंजापन आता है।
अगर आप भी धीरे धीरे गंजेपन की तरफ जा रहे हैं तो आपको कुछ खास तरीकों पर अमल करने की जरूरत है। इन तरीकों की मदद से आप अपने बाल झड़ने की रफ्तार कम कर सकते हैं औऱ इनकी मदद से आपके सिर पर नए बाल भी उगने शुरू हो जाएंगे।
अरंडी औऱ जैतून के तेल की मालिश
आपके सिर में जहां जहां बाल कम हो रहे हैं वहां अरंडी का तेल, जैतून का तेल, नारियल का तेल और बादाम के तेल में पटसन के बीज (किराने से मिल जाएंगे) को मिलाकर मालिश करें। हफ्ते में दो दिन मालिश करें। बालों का गिरना कम होगा। माइल्ड शैंपू के बाल धोएं, हार्ड शैंपू बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाता है। बाल जब गीले हों तभी उनमें नारियल का तेल लगा लें। इससे बाल और खोपड़ी नरम रहेगी और शुष्कता की वजह से बाल गिरने कम होंगे।
त्रिफला का चूर्ण
रोज सुबह खाली पेट आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर खाने से बालों का गिरना कम होता है। इसके लिए जरूरी है कि इसे नियमित तौर पर तीन महीने तक करें और बालों को नियमित तौर पर कटिंग भी कराते रहें।