India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 21, 2016 12:35 pm IST, Updated : Apr 21, 2016 12:36 pm IST
माइग्रेन से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते है, लेकिन इससे ठीक होने के बजाय साइड इफेक्ट का खतरा ज्यादा रहता है। हम इस खबर में आपको ऐसे घरेलू उपाय बताएगें जिसके जरिए आपको माइग्रेन से काफी हद तक आराम मिल जाएगा।
mustard seed powder
आधा चम्मच सरसों के बीज का पाउडर को तीन चम्मच पानी में घोलकर नाक के ऊपर रखें। इससे काफी हद तक माइग्रेन के सिरदर्द से राहत मिलेगी।
जहां तक सम्भव हो मसालेदार और तैलीय खाने से दूर रहें क्योंकि इनको खाने से सिरदर्द की सम्भावना अधिक रहती है।
भृंगराज की पत्तियों को बकरी के दूध में उबाल लें। इस दूध की कुछ बूंदें नाक में डाल लें।
अदरक की चाय पीने से आपको काफी हद तक सरदर्द से आराम मिलेगा।