रोजाना खाएं एक मुट्ठी अंकुरित मूंग दाल, पाएं इन बीमारियों से निजात
रोजाना खाएं एक मुट्ठी अंकुरित मूंग दाल, पाएं इन बीमारियों से निजात
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 21, 2016 08:42 pm IST, Updated : Sep 21, 2016 08:43 pm IST
अगर आपके शरीर में विटामिन्स और प्रोटीन की कमी है तो इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं। मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन के साथ-साथ मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जानिए इसे खाने के फायदों के बारें म
ANEMIA
अंकुरित मूंग दाल में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जिससे बाल और स्किन हेल्दी बनते हैं। इसके साथ ही यह एनिमिया से भी बचाता है।
इसे खाने से पेट का कब्ज़ दूर होता है क्योंकि फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। इसके साथ ही पेट की और अन्य कई बीमारियों से भी बचाता है और डाइजेशन भी सही होता है।
यदि आपको वजन कम करना है तो इसके लिए मूंगदाल काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है।
स्किन को यंग और हेल्दी बनाने के लिए इसमें मौजूद फाइटोएस्ट्रोजन एंटीआक्सीडेंट्स शरीर में कॅालेजन और इलास्टिन बनाते हैं।