दिल्ली के इस प्रदूषण से करना है खुद का बचाव, तो करें इन चीजो का सेवन
दिल्ली के इस प्रदूषण से करना है खुद का बचाव, तो करें इन चीजो का सेवन
India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 07, 2017 02:05 pm IST, Updated : Nov 07, 2017 02:05 pm IST
मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले 2 दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद कम है। दिल्ली में इस धुंध के पीछे पंजाब और हरियाणा से आए धुएं को भी ज़िम्मेदार माना जा रहा है। इस प्रदूषण से बचने के लिए आपके किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद है। जानिए..
delhi pollution
सर्दियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए आप हर्बल चाय का सेवन करें या फिर आप नींबू, अदरक और शहद से बनी चाय भी पी सकते है।
सर्दी और प्रदूषण के कारण अस्थमा के रोगियों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। इन दिनों अस्थमा का अटैक कभी भी पड़ सकता है। इसलिए दिन में कम से कम 3 बार पानी में शहद मिलाकर पीएं। जो कि अस्थमा की परेशानी से बचाएगा। इसके अलावा शहद की भाप लें।
अस्थमा से निजात पाने के लिए करेला भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच करेला का पेस्ट को लेकर शहद और तुलसी के पत्ते के रस के साथ मिलाकर खाएं।