खाना खाने के तुंरत बाद आप तो नहीं करते ये गलतियां, हो सकती है खतरनाक
खाना खाने के तुंरत बाद आप तो नहीं करते ये गलतियां, हो सकती है खतरनाक
India TV Lifestyle Desk
Published : May 10, 2016 07:58 am IST, Updated : May 10, 2016 08:02 am IST
ऐसी ही कुछ कामों के बारें में हम अपनी खबर में बता रहे है जो जान-अनजाने में हम रोज ही खाना खाने के तुंरत बाद ऐसे काम करते हैं। जिससे हमारी सेहत में गहरा प्रभाव पडता है। जानिए ऐसी कौन सी आदतें है जो हमे खाना खाने के तुंरत बाद नहीं करना चाहिए।
brushing
यह आदत आम होती है कि रात को खाना खाने के बाद हम तुरंत ही ब्रश करते है, लेकिन यह आपके दांतों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है, क्योंकि खट्टा या मीठा खाने से आपके दांतो का एनामल यानी ऊपरी परत कमजोर हो जाती है। इसलिए खाना खाने के आधा घंटे बाद ब्रश करें।
हम अपने काम से इतना थक जाते है कि रात का खाना खाते ही हमें नींद आने लगती है। लेकिन इस आदत से हमारी सेहत में बुरा असर पडता है। साथ ही खाना ठीक ढंग से पच नहीं पाता है। जिससे आपको पेट संबंधी बीमारी और मोटापा की समस्या हो सकती है। इसलिए खाना खाने के कम से कम 2 घंटे बाद सोंए।