A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. महिलाएं ऐसे घटाएं मोटापा, पाएं फ्लैट टमी

महिलाएं ऐसे घटाएं मोटापा, पाएं फ्लैट टमी

अक्सर महिलाएं अपने मोटापे और खासतौर पर तोंद को लेकर काफी परेशान रहती हैं। जैसे मर्दों में सिक्स और 8 पैक एब्स बनाने को होड़ लगी रहती है वैसे ही भारी-भरकम महिलाओं के लिए भी फ्लैट टमी

प्रोटीन खाओ-कार्बोहाइड्रेट घटाओ, तोंद भगाओ:  आप मानो या ना मानो, लेकिन ये सच है कि प्रोटीन आपका दोस्त और कार्बोहाइड्रेट आपका दुश्मन। हाई प्रोटीन डाइट आपके शरीर को ज्यादा इंसुलिन पैदा करने से बचाती है, जिससे बॉडी में फैट जमने की प्रक्रिया कम हो जाती है।

जबकि इसके उलट कार्बोहाइड्रेट आपके शरीर में ग्लूकोज़ की मात्रा तेज़ी से बढ़ाता है जो आपकी पाचक-ग्रंथियों को भारी मात्रा में इंसुलिन छोड़ने का निर्देश देता है। ये ज़रूरत से ज्यादा इंसुलिन आपके शरीर का फैट और तोंद में ही इज़ाफा करता है।

इसका मतलब ये नहीं कि आप तोंद कम करने के लिए अब अपने खाने से कार्बोहाइड्रेट को छू मंतर ही कर दें बल्कि आप अपने खाने को इतना संतुलित बनाएं कि उसमें आपकी बॉडी और शेड्यूल के हिसाब से सही मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट हो।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए फ्लैट टमी पाने के कई और कारगर मंत्र

Latest Lifestyle News