A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बूढ़े होने पर कैसे दिखेंगे आप, ऐसे जानिए

बूढ़े होने पर कैसे दिखेंगे आप, ऐसे जानिए

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नया कंप्यूटर टूल तैयार किया है जो यह बता सकता है कि किसी व्यक्ति के नैन-नक्श उम्र के साथ कैसे बदलेंगे। यह खोज लंबे समय से लापता लोगों की तलाश में मददगार साबित हो सकती है।

younger- India TV Hindi
younger

हेल्थ डेस्क: आप इस बात को लेकर हमेशा ख्यालों में रहते है कि आप बूढ़ापे में कैसे लगेगे। जिसके कारण आपके दिमाग में न जाने कितने तरीके के चेहरे आते है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा टूल बनाया है। जिससे आप आसानी से पता कर सकते है कि आप बुढ़ापे में कैसे लगेगे।

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नया कंप्यूटर टूल तैयार किया है जो यह बता सकता है कि किसी व्यक्ति के नैन-नक्श उम्र के साथ कैसे बदलेंगे। यह खोज लंबे समय से लापता लोगों की तलाश में मददगार साबित हो सकती है। (करने जा रहे हैं चेहरे में ब्लीच, तो जाने से पहले जान लें ये बातें)

ब्रिटेन में ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सटिी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा तरीका विकसित किया है, जो एक तय उम्र में ठोढी, मुंह और माथे के आकार जैसे चेहरे के प्रमुख अंगों को मापता है।
यह तकनीके प्रीडिक्टिव मॉडलिंगे नामक तरीके का इस्तेमाल करती है और इसे उम्र बढने के हिसाब से लागू किया जाता है।

विभिन्न आयु सीमा के दौरान एकत्र किए गए चेहरे के डेटा मशीन को यह बताते हैं कि अलग-अलग उम्र में इंसान कैसे दिखते हैं।

शोधकर्ताओं ने डी-एजिंग नामक तरीके का इस्तेमाल किसी व्यक्ति की बीते दौर की तस्वीरें देखने के लिए किया। इसमें उन्होंने किसी व्यक्ति को कम उम्र का दिखाने के लिए एल्गोरिदम को पीछे की ओर चलाया। (चाहिए ग्लोइंग स्किन और शाइनी हेयर, तो फॉलो करें शहनाज़ हुसैन के ये टिप्स)

Latest Lifestyle News