1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करने जा रहे हैं चेहरे में ब्लीच, तो जाने से पहले जान लें ये बातें

करने जा रहे हैं चेहरे में ब्लीच, तो जाने से पहले जान लें ये बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2017 10:48 am IST,  Updated : Jun 12, 2017 10:51 am IST

ब्लीच कराने से ये चेहरे के बालों के रंग को हल्का कर देते हैं लेकिन फिर भी ब्लीच कराने से पहले आपको यह पता होना चाहिए की क्या करना चाहिये और क्या नहीं। भले ही इसे आप किसी सैलून में करवायें या खुद ही घर पर करें। जानिए कौन से कौन न करें..

bleach- India TV Hindi
bleach

नई दिल्ली: आज के समय में पॉल्यूशन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि हेल्थ के साथ-साथ आपकी स्किन में भी बहुत हानिकारक होता है। इसके साथ ही अनियमित खानपान और खराब दिनचर्या के कारण हमारी स्किन बहुत अधिक खराब हो जाती है। इसके साथ ही अपने चेहरे में निकार लाने के लिए हम न जाने क्या-क्या उपाय अपनाते है। जिससे कि इस समस्या से निजात मिल जाएं।

ऐसे ही हम अपने चेहरे के मौजूद बालों को हटाने या ढकने की बात आती है तो हम अपनी स्किन को ब्लीच ही करवाते हैं। हालांकि ब्लीच कराने से ये चेहरे के बालों के रंग को हल्का कर देते हैं लेकिन फिर भी ब्लीच कराने से पहले आपको यह पता होना चाहिए की क्या करना चाहिये और क्या नहीं। भले ही इसे आप किसी सैलून में करवायें या खुद ही घर पर करें। जानिए ऐसी कौन सी बात है जो कि ब्लीच कराने से पहवे पता होना चाहिए।

करें माइल्ड़ ब्लीच का यूज

हर तरह का ब्लीच हर स्किन के लिए बेस्ट नहीं होता है। अधिकतर ब्लीच में सोडियम हाइपोक्लोराइट नामक यौगिक होता है जिसके केमिकल रिएक्शन से चेहरे पर पिपंल निकल जाते हैं। इसलिए महीने में एक बार किसी माइल्ड ब्लीच क्रीम का यूज करना सही होगा। महीने में कम से कम दो बार ब्लीच जरुर करें।

जरुर करें पैच टेस्ट
कई बार होता है कि हम कोई क्रीम लाते है, तो उसका टेस्ट न करके सीधे चेहरे में लगा लेते है। जो कि बाद में समस्या उत्पन करते है। वहीं हम कुछ ब्लीच पैट टेस्ट न करते हुए सीधे लगा लेते जिसके कारण आपके चेहरे में दाग-धब्बे पड़ जाते है। इसलिए चेहरे पर लगाने से पह अपनी कोहनी पर लगाएं अगर आपको किसी तरह की परेशानी न हो, तो ही अपने चेहरे पर लगाएं।

ये भी पढ़े:

अगली स्लाइड में पढ़े और बातों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल