A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. चाहिेए सुकून की नींद तो सोने से पहले करें ये काम

चाहिेए सुकून की नींद तो सोने से पहले करें ये काम

अच्छी नींद की चाह सबको रहती है। लेकिन काम की टेंशन और सुबह उठने की टेंशन के कारण लोगों को अच्छी तरह से नींद नहीं आती। दिनभर की भागदौड़ के बाद हर व्यक्ति यही सोचता है कि वह रात को सुकून की नींद सोए ?

sleeping time- India TV Hindi
sleeping time

नई दिल्ली: अच्छी नींद की चाह सबको रहती है। लेकिन काम की टेंशन और सुबह उठने की टेंशन के कारण लोगों को अच्छी तरह से नींद नहीं आती। दिनभर की भागदौड़ के बाद हर व्यक्ति यही सोचता है कि वह रात को सुकून की नींद सोए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है।खराब लाइफस्टाइल और सही खान-पान की वजह से भी नींद पर असर पड़ता है। अगर आप रात को सोने से पहले इन चीजों को खाएंगे तो आपको अच्छी नींद आएगी।

दूध
सोने से पहले दूध लेना काफी अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक दिन का अंत एक ग्लास गर्म दूध से करना अच्छा माना जाता है।
यह दिमाग को शांत करता है और अच्छी नींद के लिए सहायक होता है। साथ ही इसमें कैल्शि‍यम की पर्याप्त मात्रा होती है, जो नींद टूटने से रोकता है।

शहद
सोने से पहले शहद लेना अच्छा होता है। शहद एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है। इसमें भी ट्रिप्टोफेन के प्रोडक्शन का गुण होता है, जो अच्छी नींद के लिए सहायक होता है।

बादाम
बादाम अच्छे फैट, अमीनो एसिड और मैग्नेशियम से भरपूर होता है। यही कारण है कि इसे खाने के बाद नींद अच्छी आती है। साथ ही बादाम जल्दी नींद लाने के लिए सहायक होता है।

Latest Lifestyle News