आयुर्वेद के हिसाब से कुछ इस तरीके से होनी चाहिए सुबह की शुरुआत
सुबह उठते ही हमारे दिमाग में पूरे दिन की प्लानिंग शुरू हो जाती है कैसे क्या करना है? कई लोग मॉर्निंग वॉक पसंद करते हैं, तो कई लोग न्यूज पेपर पढ़ना, तो कई लोग अपनी चाय की सीप से अपनी सुबह की शुरुआत करते हैं।

ठीक से ब्रश करें
सुबह उठते ही ठीक से ब्रश करें। अगर आप अच्छे तरीक से ब्रश करेंगे तो पूरे दिन फ्रेश फिल करेंगे।
गार्गल करें
अक्सर गले की प्रॉब्लम होने के बाद भी हम सभी लोग गार्गल करते हैं लेकिन आयुर्वेद के हिसाब से हमें रोजाना गार्गल करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे गले से जुड़ी जो भी इंफेक्शन होती है वह ठीक हो जाती है।
ऑयलिंग करें
हमेशा से कोशिश करें ऑयलिंग करें , गर्मी के दिनों में सप्ताह में दो बार और ठंड में कम से कम सप्ताह में 3 बार ऑयलिंग जरूर करें। समय की कमी की वजह से आप पूरे शरीर में मसाज नहीं कर पा रहे हैं तो टाइम कि कमी की वजह से नाभी, पैरों, सिर, कान, हाथ और केहुनी में तेल मालिश कर सकते हैं। आप अक्सर ध्यान देंगे कि ऑयल करने से आपकी हेल्थ ठीक रहती है। शरीर के मालिश के लिए नारियल तेल, सरसों तेल, ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।