A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. करना है ब्लड शुगर कंट्रोल, तो करें इस डिवाइस का इस्तेमाल

करना है ब्लड शुगर कंट्रोल, तो करें इस डिवाइस का इस्तेमाल

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट ने एक अनोखी डिवाइस बनाई है। जिसका नाम ‘आर्टिफिशियल पैंक्रियाज’ है। यह ऑटोमैटिक डिवाइस है। इसे पहनने से ब्लड में शुगर का लेवल अपने आप कंट्रोल में रहेगा।

Artificial pancreas- India TV Hindi
Artificial pancreas

हेल्थ डेस्क: कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट ने एक अनोखी डिवाइस बनाई है। जिसका नाम ‘आर्टिफिशियल पैंक्रियाज’ है। यह ऑटोमैटिक डिवाइस है। इसे पहनने से ब्लड में शुगर का लेवल अपने आप कंट्रोल में रहेगा। टाइप-2 स्टेज के डायबिटीज मरीजों को इंसुलिन का इंजेक्शन भी नहीं लगवाना पड़ेगा। डिवाइस अगले साल तक बाजार में होगी।

ये भी पढ़े-

 
इस तरह काम करेगा ये डिवाइस...
दरअसल, डिवाइस को ऑन करते ही ये शरीर में ग्लूकोज लेवल को मॉनिटर करना शुरू कर देती है।
फिर जरूरत पड़ने पर रेग्युलर इंटरवल पर डायबिटीज मरीज की स्किन में इंसुलिन को पैचेज के जरिए भेजती रहती है।
इसका साइज आईफोन जैसा है। इसे शरीर में कपड़ों के नीचे आसानी से पहना जा सकता है।
हालांकि, डिवाइस की कीमत अभी नहीं बताई गई है। भारत में करीब पांच करोड़ डायबिटीज मरीज हैं।
इसके चलते ज्यादातर लोगों को समय-समय पर इंसुलिन का इंजेक्शन लगवाना होता है।
वहीं, टाइप-2 स्टेज के मरीजों को कई बार हर घंटे उंगलियों में इंजेक्शन के सहारे ब्लड में ग्लूकोज लेवल का टेस्ट करना होता है।
 
ये है डिवाइस की खासियत...
इस डिवाइस की एक और खासियत है कि यह न केवल मरीज के ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल में रखेगी, बल्कि इससे उसका लेवल भी देखा जा सकता है।
डिवाइस के टेस्ट के दौरान तीन महीने तक मरीजों को इसे पहनाने के बाद देखने को मिला कि उनके ग्लूकोज का लेवल 11 फीसदी तक बढ़ गया।
टीम में शामिल डॉ. होवोरका बताते हैं, "इस डिवाइस को बनाने का अधिकार हमने हासिल कर लिया है। इसे जल्द से जल्द बाजार में लाया जाएगा।"
इसे इस तरह से बनाया गया है कि कोई भी यूजर आसानी से इस्तेमाल कर सके। टेस्ट में डिवाइस के इस्तेमाल से कई डायबिटीज मरीजों को पेंक्रियाज ट्रांसप्लान्ट तक नहीं करवाना पड़ा। जबकि डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी करवाने को बोल रखा था।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Latest Lifestyle News